BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं को कराया आर्मी कैंप का भ्रमण


• हथियारों की प्रदर्शनी देख बढ़ा देशप्रेम का जज़्बा 

अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : बालिकाओं में देशप्रेम, आत्मविश्वास और भारतीय सेना के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा एक सराहनीय पहल की गई।

क्लब की ओर से शुक्रवार को हिंदुजा हॉस्पिटल, दर्दमारा में आयोजित आर्मी कैंप में बालिकाओं को शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के हथियारों एवं सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी देखने का अवसर मिला। उन्होंने सेना के साहस, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को करीब से समझा।

क्लब का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन बालिकाओं में नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ाते हैं तथा उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा देते हैं।

इस शैक्षणिक भ्रमण में क्लब की सेक्रेटरी अर्पणा सिन्हा, ISO अर्चना सिन्हा, ट्रेजरर चंद्र प्रभा, सुषमा रानी, निशा जायसवाल, करुणा, सरिता रानी, सावित्री गुप्ता एवं निशा गुप्ता की सहभागिता रही।

क्लब की ओर से कहा गया कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना भी आवश्यक है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा तय कर सकें।

इनर व्हील क्लब, देवघर की अध्यक्ष ममता किरण ने कहा, "हमारा प्रयास है कि हमारी बेटियाँ केवल सपने न देखें, बल्कि उन सपनों को साकार करने का साहस भी जुटाएँ और देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।"