BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मधुपुर में ‘खेत बचाओ, भविष्य सजाओ’ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूक


 खेत बचाओ, भविष्य सजाओ अभियान का आयोजन – मधुपुर, देवघर 🌾

देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड में खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री शशांक शेखर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि “किसान इस धरती के भगवान हैं, किसान नहीं होंगे तो पूरा समाज भूखा रह जाएगा।”

उन्होंने किसानों को निम्नलिखित विषयों पर जागरूक किया:

सूक्ष्म सिंचाई, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर तकनीक को बढ़ावा देना।
जल संरक्षण, खेत-तालाब, चेक डैम एवं वर्षा जल संचयन।
मृदा परीक्षण एवं संतुलित उर्वरकों का प्रयोग।
जैविक खाद, प्राकृतिक खेती एवं मिट्टी में जैविक कार्बन की वृद्धि।
मसाले, औषधीय एवं बागवानी फसलों की खेती को बढ़ावा देना।
खेती की लागत कम कर किसानों की आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाना।

कार्यक्रम में दर्जनों महिला कृषकों सहित अन्य किसानों ने भाग लिया।

श्री शशांक शेखर ने कहा कि “किसान सशक्त होंगे तो हमारा भारत समृद्ध होगा।”

🌾 खेत बचाएं, मिट्टी बचाएं और किसानों को समृद्ध बनाएं!

देवघर #कृषि विभाग