BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पूर्व रेलवे ने तेज किया स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अभियान, जसीडीह में भी चला विशेष सफाई अभियान


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पाण्डेय के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत सभी मंडलों में स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अभियान तेज कर दिया गया है।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवराम मांझी ने बताया कि अभियान के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान के तहत आसनसोल मंडल में जसीडीह रेलवे कॉलोनी और जसीडीह स्टेशन पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

उल्लेखनीय है कि इस अभियान को लेकर आसनसोल, दुर्गापुर, अंडाल एवं पांडवेश्वर के साथ जसीडीह को भी प्रमुखता दी गई है। प्रमुख स्टेशनों पर गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष देखभाल वाले कचरे के लिए चार श्रेणियों के कूड़ेदान पहले से लगाए गए हैं, जिसे अब और अधिक स्थानों पर लगाया जाएगा। पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन विभाग की निगरानी में जसीडीह सहित चार स्टेशनों, दो रेलवे कॉलोनियों और अस्पतालों के लिए थोक अपशिष्ट उत्पादक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।