BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सांसद कालीचरण सिंह का कुशलक्षेम जानने पहुंचे धनबाद सांसद ढुल्लू महतो


शीघ्र स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की कामना, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद समेत कई नेताओं ने की मुलाकात

रांची एक्सप्रेस संवाददाता

चतरा।चतरा के सांसद कालीचरण सिंह के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो सोमवार को चतरा स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने सांसद कालीचरण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस दौरान हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद समेत कई अन्य नेता भी सांसद कालीचरण सिंह का कुशलक्षेम जानने पहुंचे। सभी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए जल्द स्वस्थ होने और पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होने की कामना की।मौके पर सांसद कालीचरण सिंह के पुत्र नीतीश कुमार भी उपस्थित थे। नेताओं की इस मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द और आत्मीयता देखने को मिली। सांसद के अस्वस्थ होने की सूचना के बाद नेताओं का उनके आवास पहुंचकर हालचाल जानना आपसी संबंधों और संवेदनशीलता को दर्शाता है।