देवीपुर प्रखंड का 33वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, लालू प्रसाद के योगदान को किया याद
अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : देवीपुर प्रखंड का 33वां स्थापना दिवस सोमवार, 26 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आयोजन स्थानीय विधायक और राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान के नेतृत्व में किया गया।
गौरतलब है कि 26 अक्टूबर 1994 को तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में देवीपुर प्रखंड को मान्यता मिली थी और इसका विधिवत उद्घाटन हुआ था।
समारोह में राजद जिलाध्यक्ष डॉ. फणीभूषण यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि मुकेश प्रसाद यादव, कलीम अंसारी, तेज नारायण वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण मुरमू, हरे कृष्ण बरनवाल, राजेश बरनवाल, जुमेल सोरेन, रेवती रमन यादव, प्रमुख नीलम यादव, धपरु तुरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने देवीपुर प्रखंड के विकास में लालू प्रसाद यादव के योगदान को याद किया और सभी क्षेत्रवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी।


.jpg)



