BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर में बाबू वेदानंद सिंह ट्रॉफी 18वीं जिला कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को मिला सम्मान


अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : बाबू वेदानंद सिंह ट्रॉफी 18वीं देवघर जिला कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को शानदार और उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए अपनी कुश्ती प्रतिभा, शारीरिक क्षमता, अनुशासन और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया और जिले में कुश्ती को नई ऊर्जा दी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सनातन फाउंडेशन के निदेशक विजय प्रताप सनातन, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अभिजीत सिंह, समाजसेवी प्रेमशंकर सिंह, मुकेश सिंह, राजीव रंजन सिंह, संजीव कुमार झा एवं सुप्रिती सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शुभारंभ से पूर्व बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई और स्वर्गीय बाबू वेदानंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है। यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और संघर्ष की भावना पैदा करती है। ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को बड़ा मंच देते हैं।

समापन समारोह में पाकुड़ के जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, नीतिका सिंह, धर्मवीर सिंह, अमित पांडे और प्रवेश राय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में जिला कुश्ती संघ की सचिव पायल कुमारी, मनोरंजन सिंह निलेश, दशरथ महथा, ललन ठाकुर, अमन सिंह, अंजलि कुमारी, आशीष पांडे, दीपक कुमार, रौनक सिन्हा, ट्विंकल कुमारी, अनिता सिंह, मुन्ना राउत, शिवशंकर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विजेता पहलवान - बालक वर्ग
- *35 किलो:* रिशु - स्वर्ण, समर - रजत, अभिजीत - कांस्य
- *40 किलो:* शिवम - स्वर्ण, अभिनव - रजत, कुंदन - कांस्य
- *45 किलो:* भविष्य प्रसाद यादव - स्वर्ण, अनुराग - रजत, शिबू - कांस्य
- *50 किलो:* रोहित कुमार - स्वर्ण, बादल - रजत, विश्वजीत - कांस्य
- *55 किलो:* विक्की कुमार - स्वर्ण, रिशु - रजत, रघुनंदन - कांस्य
- *60 किलो:* अभिनव कुमार - स्वर्ण, शहाबुद्दीन अंसारी - रजत, विशाल झा - कांस्य
- *65 किलो:* आशीष कुमार - स्वर्ण, आदित्य - रजत, ज्योतिष यादव - कांस्य
- *70 किलो:* प्रत्यूष कुमार - स्वर्ण, रुपेश - रजत, अंश कुमार वर्मा - कांस्य
- *70+ किलो:* मनीष झा - स्वर्ण, सत्यम ऐरावत - रजत, युवराज - कांस्य

बालिका वर्ग
- *35 किलो:* वैष्णवी - प्रथम, पार्वती - द्वितीय
- *40 किलो:* गुंजन कुमारी - प्रथम, रिमझिम कुमारी - द्वितीय, सोनिया नापित - तृतीय
- *45 किलो:* मानसी टुडू - प्रथम, अनन्या प्रकाश - द्वितीय
- *50 किलो:* आनंदी सिंह - प्रथम, अंजली सिंह - द्वितीय, स्वीटी कुमारी - तृतीय
- *55 किलो:* नम्रता भारती - प्रथम, प्रियंका कुमारी - द्वितीय
- *60 किलो:* विद्या कुमारी - प्रथम, कोमल कुमारी - द्वितीय
- *65 किलो:* अंशिका पोद्दार - प्रथम, विद्या अग्रवाल - द्वितीय, खुशबू कुमारी - तृतीय

आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।