राजद के जिला प्रभारी नियुक्त होने पर दिनेश दांगी ने जताया आभार
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
चतरा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव द्वारा प्रदेश पदाधिकारी दिनेश दांगी को कोडरमा जिला प्रभारी तथा योगेंद्र प्रसाद यादव को रामगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर दिनेश दांगी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
दिनेश दांगी ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। इस विश्वास के लिए वे पार्टी परिवार के सदैव आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय जनता दल को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, संगठन का विस्तार करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
दिनेश दांगी ने विश्वास जताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा आगामी दिनों में पार्टी की गतिविधियों को जनहित के मुद्दों से जोड़कर आगे बढ़ाया जाएगा।






