कौवाखोह में नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम, बच्चों ने नाट्य मंचन से दर्शाया पीएम मोदी का जीवन संघर्ष
पलामू :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कौवाखोह स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से पीएम मोदी के जीवन संघर्ष, सेवा भाव और सुशासन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के जिला सह संयोजक सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सेवा भाव को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मौके पर भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र मेहता, प्राचार्य रवि रंजन वर्मा, कार्यक्रम के मंडल संयोजक कन्हाई विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद अवधेश मेहता, शंभू सिंह, मुन्ना मेहता,करण राजवीर, विजय प्रजापति,महेंद्र चौधरी, शिक्षक लकी सिंह, शिल्पी कुमारी, नेहा कुमारी, सुरुचि कुमारी, रितिका कुमारी, विनोद कुमार, सुरेश मेहता, राहुल कुमार, प्रशांत कुमार, कुंदन कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।





.png)
