BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पंचायत स्तर पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया रूप


माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के संकल्प के अनुरूप ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत पंचायत स्तर पर माताओं और बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य एवं देखभाल की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस दिशा में स्वास्थ्य उप-केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मती, सौंदर्यीकरण तथा जरूरी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से पंचायत स्तर पर मां और बच्चे के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।