BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चंबा में मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐलान, जल्द शुरू होगी ‘अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना


आज चंबा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव मदद मिले और शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं आम आदमी की पहुंच में हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हम मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना शुरू करेंगे, जिससे चंबा के भी हजारों पात्र लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि गांवों में CBSE स्कूल खोलकर ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।