BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

119वीं जयंती पर पप्पू सिंह ने किया शहीद-ए-आजम को नमन


भुरकुंडा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को समाजसेवी पप्पू सिंह ने उन्हें भावभिन्य श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। पप्पू सिंह ने कहा कि भगत सिंह केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील और क्रांतिकारी विचारक भी थे। आज के युवाओं को उनके जीवन, त्याग और विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। युवाओं को उनके उच्च विचारों, राष्ट्रप्रेम और साहस को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि भगत सिंह का सपना सिर्फ देश को अंग्रेजों से आजाद कराना नहीं था, बल्कि एक ऐसे समाज की स्थापना करना था जहां हर नागरिक को समानता और न्याय मिल सके। आज की युवा पीढ़ी ही उनके सपनों के भारत का निर्माण कर सकती है।