BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

227 वा श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ


श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में आज 227 वा श्री सुंदरकांड  श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। राम सिया राम सिया राम जय जय राम के गायन व बजरंग बली की जय जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। मंदिर के आचार्य ने बलराम मोदी  से बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्जवलित करवाई एवं केसरिया पेड़ा गुड़ चना फल प्रसाद का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया। बलराम मोदी ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ का पूजन करके पाठ वाचकों का चंदन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक ढपली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया । श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ उपस्थित भक्तजनों से करवाया गया। भक्तजन श्री हनुमान जी महाराज की आराधना में लीन थे। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। श्री सुंदरकांड के पाठ के उपरांत पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके महाआरती करके भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रवण ढानढनिया  ने चना प्रसाद सेवा पुष्पा देवी पोद्दार ने केसरिया पेडा सेवा मनीष साहू ने गिरिगोला सेवा एवम राजेश जयसवाल ने फल प्रसाद सेवा निवेदित की गई। इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल उपाध्यक्ष श्रवन ढानढनिया अशोक लड़ियां एवं कृष्णा हिमांशु कुमार आदि भक्त उपस्थित थे।
222 वा श्री श्याम भंडारा 
हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में  31 अक्टूबर शनिवार को श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया है। मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ को आमंत्रित किया है।

उपरुक्त सभी जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।