बासल और भदानीनगर पुलिस ने विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान
साइबर ठगी से सतर्क रहने और आपात स्थिति में 112 डायल करने की दी जानकारी
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रामगढ़। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर सोमवार को बासल एवं भदानीनगर पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।
ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील
पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के प्रति जागरूक करते हुए अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल, संदेश और ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जानकारी दी। विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई।
मुसीबत में 112 डायल करने की दी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी विकट अथवा आपात परिस्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 का उपयोग करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि समय पर सूचना और सतर्कता से कई अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकता है।





.jpeg)

