BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

महिला सशक्तीकरण से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव : गंगाधर महतो


जेएसएलपीएस पालू महिला समूह की आम सभा आयोजित, वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा किया गया प्रस्तुत

शिवकुमार सिंह, पतरातू। 
पतरातू प्रखंड परिसर स्थित पूर्व स्वास्थ्य केंद्र में जेएसएलपीएस पालू महिला आजीविका समूह के संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा सोमवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि गंगाधर महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान समूह के लेखपाल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का विस्तृत आय-व्यय और लेखा-जोखा उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि संकुल के अंतर्गत क्षेत्र की 15 पंचायतों के 25 गांवों के 27 ग्राम संगठनों से कुल 590 स्वयं सहायता समूह जुड़े हुए हैं, जिनके माध्यम से लगभग सात हजार महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के बीपीएम पुरुषोत्तम कुमार सिन्हा, बीपीओ अभिषेक कुमार वर्मा, सामुदायिक सहायक धीरज कुमार, सीएलएफ अध्यक्ष ललिता देवी, सचिव उषा देवी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार पाठक, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश सिंह तथा अजय रवि विशेष रूप से मौजूद रहे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गंगाधर महतो ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जेएसएलपीएस और स्वावलंबी सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं संगठित होकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि समाज में नेतृत्व क्षमता का भी परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना इस बात का प्रमाण है कि संगठित प्रयास से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने तथा उनके स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर हैं। कार्यक्रम कोषाध्यक्ष सीमा देवी, दिया वर्मा, मालती देवी, पूजा कुमारी, सुनीता देवी कल्पना देवी, रिंकू देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।