BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

उरीमारी सीसीएल में 50 किलो तांबे का तार चोरी, सात गिरफ्तार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

उरीमारी। सीसीएल के उरीमारी क्षेत्र में रात के अंधेरे में करीब 50 किलो तांबे का तार चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अरुण महतो (45), पिता कैलु महतो, निवासी सिमरातरी, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग तथा उरीमारी प्रेमनगर निवासी प्रकाश करमाली (22), राजेंद्र करमाली (31), सागर करमाली (32), मोहित करमाली (20), प्रताप करमाली (20) और संजय करमाली (37) शामिल हैं।

सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।