BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चंदवा में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया जागरूक


खेत बचाओ अभियान 🌾

आज प्रखंड चंदवा, पंचायत सासांग, ग्राम- कीता में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य ममिला देवी, कृषक मित्र सहदेव उरांव, उपमुखिया मीना देवी एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सविता उरांव की सहभागिता रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था।

बैठक के दौरान निम्न विषयों पर चर्चा की गई:

1. संतुलित उर्वरक उपयोग: मिट्टी की आवश्यकता एवं फसल के अनुसार उर्वरकों का उचित मात्रा में प्रयोग एवं अनावश्यक रासायनिक खादों से बचाव।

2. मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन: मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने हेतु जैविक खाद, हरी खाद एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर।

3. कृषि भूमि का संरक्षण: खेतों की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने, कृषि लागत कम करने एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देना।

4. जैविक खाद: जैविक खाद बनाने एवं इसके उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अभियान का उद्देश्य किसानों को जागरूक कर मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है, ताकि खेती अधिक लाभकारी बने और आने वाली पीढ़ियों के लिए भूमि की उर्वरता सुरक्षित रह सके।