BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जामताड़ा में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया जागरूक


खेत बचाओ अभियान 🌾

दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को जामताड़ा जिला के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम हाथधारा, सुगनीबासा, पंचायत पलाजोरी में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में माननीय मुखिया जी, माननीय उप-मुखिया जी, वार्ड सदस्य, किसान मित्र एवं गांव के महिला-पुरुष किसानों की उपस्थिति रही।

बीटीएम फतेहपुर द्वारा कार्यक्रम के दौरान मिट्टी की सुरक्षा, उर्वरक संतुलन, जैविक खाद, कृषि उन्नति योजना, उद्यान विभाग योजना, कृषि संबंधी योजनाओं, मिलेट मिशन योजना, गव्य एवं पशुपालन, मत्स्य पालन इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अभियान का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य, संतुलित खेती एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।