राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 141 वे वर्षगांठ पर माननीय कुलपति प्रो इला कुमार के सफल मार्गदर्शन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एन एस एस विभाग द्वारा एकता दौड़ का आयोजन विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में किया गया ।इस दौड़ में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया साथ ही साथ राष्ट्रीय एकता का नारा भी दिया इस दौड़ के अतिरिक्त इस अवसर पर छात्राओं ने "एक भारत श्रेष्ठ भारत" विषय पर पोस्टर बनाएंऔर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पूर्ति, डॉ० नूपुर अन्विता मिंज, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ पुष्पा कुमारी,एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ डी पुष्पलता, डॉ सुनीता कुमारी,डॉ अनीता मिश्रा, डॉ सजीत, डॉ हेमन्त,डॉ रवि नेवार ,गोपाल चक्रवर्ती का प्रमुख योगदान रहा । इस अवसर राष्ट्रीय सेवा योजना बीपीएड,योग विभाग की छात्राएँ एवं अन्य विभागों की छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया । |







