BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पत्रकार चंदन तिवारी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प


30 अक्टूबर  2018 को झारखण्ड के चतरा जिला के पत्थलगड़ा निवासी पत्रकार दिवंगत चंदन तिवारी की निर्मम हत्या  की गई थी।
पत्रकार चंदन तिवारी की हत्या के उपरांत JJA ने जोरदार आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया था। प्रेस काउंसिल की टीम चतरा पहुंची थी। JJA के आंदोलन के उपरांत दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान की गई।
इस मामले में JJA ने हत्या के आरोपियों की हाई कोर्ट से ज़मानत मिलने के उपरांत सुप्रीम कोर्ट गया था। आज भी निचली अदालत में मुकदमा चल रहा है। अभी आरोपी ज़मानत मिलने के उपरांत जेल से बाहर हैं। हम उन्हें सज़ा दिलाने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
विनम्र श्रद्धांजलि 
🙏