BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गोलमुरी उत्कल समाज के विद्यार्थियों ने शिक्षकों का किया सम्मान


जमशेदपुर। गोलमुरी उत्कल समाज, गोलमुरी के वर्ष 1991 मैट्रिक बैच के विद्यार्थियों के द्वारा अपने विद्यालय से पास होने के 35 वर्ष पूरे होने पर एक समागम चित्रगुप्त विकास भवन, भालुबासा में संपन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश में कार्यरत 40 से ज्यादा विद्यार्थीयों ने परिवार सहित भाग लिए । इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक श्री गगन बिहारी स्वाई, वर्तमान प्रधानाध्यापक श्री अवनी कुमार दत्ता, श्री त्रिलोचन गोप, श्रीमती अलका देवी एवं श्रीमती अंजली जिव उपस्थित हुए। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों का सम्मान अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर किया। गोलमुरी उत्कल समाज के वर्तमान प्रधानाध्यापक श्री अवनी कुमार दत्ता सर ने कहा कि हमारे द्वारा पढ़ाए गए बच्चे 35 साल बाद भी हमें याद करके अपने बीच बुलाए और हमें सम्मान दिया, यह हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है । पूर्व प्रधानाध्यापक गगन स्वाई सर ने 80 से अधिक उम्र होने के बावजूद ज्यादातर पुराने बच्चों को नाम सहित पहचान लिये साथ ही पूरानी यादों को साझा किया । कार्यक्रम का समापन करते हुए उत्कल समाज के पूर्व विद्यार्थि एवं प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार के समन्वयक संतोष कुमार राय के द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रांगण से गुरुदेव का साहित्य और गायत्री मंत्र पट्टा पहना कर बिदा किया