आज दिनांक-27.10.2026 को पुलिस अधीक्षक (नगर), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में बिष्टुपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों, शाखा प्रबंधकों, सहायक पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय-01, पुलिस उपाधीक्षक (नगर क्षेत्र) एवं थाना प्रभारी, बिष्टुपुर की उपस्थिति में बैंक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बैंक परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, बैंक से संबंधित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा बैंक ग्राहकों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, बैंकों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, अलार्म प्रणाली एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक (नगर) द्वारा बैंक प्रबंधन एवं पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपायों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया, ताकि बैंक एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके।



.jpg)


