गिद्धौर मीटअप में चौपारण के ख्वाहिश हंगामा ने मचाया धमाल, गायकी से जीता दिल
चौपारण : झारखंड के चर्चित गायक और चौपारण प्रखंड के चयकला निवासी ख्वाहिश हंगामा ने गिद्धौर में आयोजित मीटअप कार्यक्रम में अपनी शानदार गायकी से समां बांध दिया। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी गायकी का आनंद लिया।
ख्वाहिश हंगामा अब तक 200 से अधिक गाने गा चुके हैं। ‘चतरा कॉलेज में मिल लेबो गे’, ‘चौपारण घुमैबो कार गाड़ी में’ और ‘चतरा से हजारीबाग’ जैसे उनके गीत श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनका अपना हंगामा रिकॉर्डिंग स्टूडियो और यूट्यूब चैनल भी है, जिसके माध्यम से वे संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान को आगे बढ़ा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 30 हजार फॉलोअर्स हैं। प्रशंसक उन्हें झारखंड के ट्रेंडिंग सिंगर के रूप में पहचानते हैं। चौपारण के चयकला गांव से निकलकर गायकी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले ख्वाहिश हंगामा की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।


.jpg)


