BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हजारीबाग एसपी ने किया दारू थाना का औचक निरीक्षण




लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

हजारीबाग - पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सोमवार को दारू थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ फौजान अहमद, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर हजारीबाग मो एकरामुल हक, दारू अंचल के पुलिस निरीक्षक विमल लकड़ा और दारू थाना प्रभारी पुअनि मृत्युंजय कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना में दर्ज मामलों, लंबित कांडों, वारंट और कुर्की-जब्ती के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों के तस्करी मामलों में संलिप्त फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज करने और नशा के विरुद्ध आम जनता के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।बैठक में अवैध बालू, कोयला और अन्य किसी भी प्रकार की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाने पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने थाना क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही। अनुसंधान से जुड़े सभी लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।