BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सरिया ओवरब्रिज निर्माणाधीन के पास सड़क धंसने से आवागमन ठप होने से मुसाफ़िर परेशान


रांची एक्सप्रेस,संवाददाता,

रांची दुमका मुख्य मार्ग स्थित रेलवे फाटक के नजदीक सड़क धंसने से आवाजाही पूरी तरीके से ठप हो चुकी हैं प्रशासन ने बड़ी गाड़ियों को सरिया प्रवेश में वर्जित कर दिया है जिससे बिरनी वा बगोदर में बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं।
सूचना मिलने के बाद सरिया नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सह झामुमो नेता ने ओवरब्रिज कार्यस्थल पर पहुंचकर संवेदक से जल्द ठीक कराने की बात की इन्होंने कहा कि संवेदक की लापरवाही के कारण बड़ी घटना होते होते बचा है।
इन्होंने कहा कि संवेदक को हिदायत दिया गया हैं इन्होंने 1 अक्टूबर तक का समय लिया हैं अगर इन दिनों के अंदर काम नहीं करते हैं तो मजबूरन सड़कों पर उतरना होगा।
झामुमो नेता फागू पंडित से सरिया एसडीपीओ धनंजय राम से मिलकर सरिया बाजार की फंसी ट्रक को निकालने का बात किया ताकि व्यापारियों को कोई परेशानी नहीं हो।