देवघर पुलिस को बड़ी सफलता: सारठ और पथरड्डा से 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार
अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में दिनांक 26.10.2026 को की गई छापेमारी में 11 साइबर अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र व पथरड्डा ओ०पी० क्षेत्र से संदिग्ध साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी तरीके से FLIPKART/Amazon Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं गूगल पर PhonePe कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना के सत्यापन के बाद की गई छापेमारी में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :-
1. शरीफ अंसारी (28 वर्ष), पिता सलाउल अंसारी, सा० माथाडंगाल, थाना पालाजोरी
2. रिंकु अंसारी (28 वर्ष), पिता स्व० निजामुद्दीन अंसारी, सा० माथाडंगाल, थाना पालाजोरी
3. नुरमोहम्मद अंसारी (31 वर्ष), पिता सहाबुद्दीन अंसारी, सा० माथाडंगाल, थाना पालाजोरी
4. नितिश कुमार (32 वर्ष), पिता सकलदेव मंडल, सा० भिखोडीह, थाना सोनारायठाड़ी
5. राहुल कुमार (20 वर्ष), पिता शम्भू महरा, सा० दुधवाजोरी, थाना पथरड्डा ओ०पी०
6. निरंजन दास (26 वर्ष), पिता राजकुमार दास, सा० पथरा, थाना पथरौल
7. मिथुन कुमार दास (23 वर्ष), पिता टिकु दास, सा० पथरा, थाना पथरौल
8. सुरज कुमार दास (18 वर्ष), पिता टिंकू दास, सा० पथरा, थाना पथरौल
9. राहुल कुमार (24 वर्ष), पिता मनोज मंडल, सा० ठेंगाडीह, थाना पथरौल
10. बबलु कुमार (23 वर्ष), पिता बालेश्वर दास, सा० पिछड़ीबाद डुमरिया, थाना पथरड्डा ओ०पी०
11. मो० रियाज (27 वर्ष), पिता अबुल मियां, सा० बारानवादा, थाना पथरड्डा ओ०पी० - सभी जिला देवघर।
इनके अपराध की शैली :-
1. फर्जी Google Pay/PhonePe/PayTM कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर कैशबैक का झांसा देकर ठगी करना।
2. Apk File (PM Kisan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी करना।
3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बंद होने और पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
बरामद सामानों का विवरण :-
- मोबाईल फोन - 12
- सिम कार्ड - 14
देवघर साइबर पुलिस ने बताया कि तकनीकी जांच के उपरांत पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जब्त मोबाइल नंबर एवं IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।
इनमें से मो० रियाज पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड संख्या- 38/23 और बबलू कुमार देवघर साइबर थाना कांड संख्या- 78/20 में आरोपित हैं।
छापेमारी दल में पु०नि० अमर कुमार राम, पु०नि० ललित खलखो साइबर थाना देवघर, पु०अ०नि० मोतीराम देवगम, ओ०पी० प्रभारी पथरड्डा एवं स०अ०नि० बागुन मरांडी मधुपुर थाना व पथरड्डा ओ०पी० एवं सारठ थाना की टीम शामिल थी।


.jpg)


