BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करौं में प्रखंड स्तरीय पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता, समन्वयक, कनीय अभियंता, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायती राज पदाधिकारी और अन्य विभागों के कर्मी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ऋषि राज ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा गांव-गांव में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को सही दिशा में आगे ले जाने और धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने के लिए सभी को मिलजुल कर तन-मन से सहयोग करना होगा।

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी प्रकार की परेशानी आती है तो तुरंत सूचित करें, ताकि समय पर पहल कर समस्या का समाधान किया जा सके।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता हसन अख्तर, कनीय अभियंता प्रकाश चंद्र यादव, मोहम्मद जाफर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अफसर सदाब, प्रखंड समन्वयक विजय कुमार, पूर्व मुखिया दिलीप यादव, बारा मुखिया मिंटू शेख, डिंडाकोली मुखिया रविदास, बिरनगढ़िया मुखिया सोहराब अंसारी, शाहिद मुखिया सहित कई पंचायत सचिव एवं कर्मी मौजूद थे।