BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

लावालौंग में 600 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार


एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक और मोबाइल जब्त

रांची एक्सप्रेस न्यूज़ 

चतरा।चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 600 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को करीब 11 बजे एसएसबी और लावालौंग थाना पुलिस की संयुक्त टीम अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर दो मोटरसाइकिल सवार भागने लगे। टीम ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए युवक की मोटरसाइकिल की डिक्की की तलाशी लेने पर 600 ग्राम अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान मुकेश कुमार गंझू (25 वर्ष), पिता सुरेश गंझू, निवासी मंधनिया गांव, थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में हुई है। पुलिस ने अफीम के साथ हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है।इस मामले में लावालौंग थाना कांड संख्या 80/2026, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(बी)/18(सी) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार मोटरसाइकिल सवार की तलाश सहित मामले की आगे की जांच में जुटी है।

संयुक्त अभियान में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव, सहायक अवर निरीक्षक वर्षा किरकू तथा एसएसबी की 35वीं बटालियन के जवान शामिल थे।