रांची एक्सप्रेस संवाददाताइटखोरी (चतरा)। मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित कार्यालय भवन में आगामी छठ पूजा के आयोजन को लेकर प्रकाश राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें छठ महापर्व को भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। घाट की साफ-सफाई, लाइटिंग, साउंड सिस्टम, आकर्षक सजावट और गंगा आरती के आयोजन पर चर्चा की गई।पूजा के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। इसमें दीपक गिरी हिंदुस्तानी को अध्यक्ष, पुनीत राहुल चौरसिया को सचिव, अमित तिवारी एवं प्रकाश दांगी को उपाध्यक्ष तथा रवि दांगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सदस्यों ने छठ पूजा को श्रद्धा और आपसी सहयोग से सफल बनाने का संकल्प लिया।



.jpg)


