BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

गया से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू, बिहार के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा


बिहार में अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्कता के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गया जी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

गया जी और बैंकॉक के बीच सप्ताह में दो दिन (सोमवार और गुरुवार) को संचालित होने वाली यह सीधी हवाई सेवा बिहार में पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस पहल से बिहार की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर पहचान मिलेगी तथा नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में विकास के नए अवसर सृजित होंगे।