logo


पश्चिम बंगाल

Ranchi Express

मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, दानपात्र लेकर फरार हुआ चोर

शहर से एक हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई है। एसएफ रोड स्थित सिद्धेश्वरी कालीबाड़ी परिसर के शिव मंदिर में तड़के तड़के सुबह चोर ने दानपात्र चुरा लिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

Ranchi Express

विधानसभा चुनाव के बीच कोलकाता में ईडी व आयकर का तृणमूल उम्मीदवार समेत कई ठिकानों पर छापा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच राज्य में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने एक रियल एस्टेट कंपनी और एक निर्माण संस्था के ठिकानों पर छापेमारी की वहीं आयकर विभाग की तरफ से रासबिहारी के तृणमूल उम्मीदवार देबाशीष कुमार के घर सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई। शुक्रवार सुबह सीजीओ कॉम्प्लेक्स से ईडी की कई टीमें पहुंचीं। उनके साथ केंद्रीय बल भी थे।

Ranchi Express

अवैध जमीन कब्जा मामले में ममता के घर के पास तृणमूल नेता के घर आयकर छापा

श्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध जमीन कब्जा और धन शोधन मामले में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार को आयकर विभाग की एक टीम ने केंद्रीय सशस्त्र बलों की भारी सुरक्षा में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता कुमार साहा के कालीघाट स्थित आवास पर छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया। यह इलाका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आधिकारिक आवास के निकट है। कुमार साहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद खास माने जाते हैं।

Ranchi Express

संशोधित : नंदीग्राम में चुनावी तनाव, भाजपा नेता ने सुफियान पर दर्ज कराई शिकायत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नंदीग्राम एक बार फिर राजनीतिक तनाव का केंद्र बन गया है। तृणमूल कांग्रेस नेता शेख सुफियान पर भाजपा के एक नेता को धमकी देने और अपशब्द कहने का आरोप लगा है। इस मामले में नंदीग्राम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक तनातनी तेज हो गई है।

Ranchi Express

चुनाव 26 : दांतन में देव का रोड शो, मानिक माइती के लिए मांगे वोट

वैशाख की तेज गर्मी और कड़ी धूप के बावजूद गुरुवार को दांतन विधानसभा क्षेत्र में मानिक माइती के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे देव को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर कोई अपने क्षेत्र के लोकप्रिय अभिनेता और सांसद देव की एक झलक पाने के लिए उत्सुक था। अभिनेता का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।