आज एंटानानारिवो में मेडागास्कर के सशस्त्र बलों के मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल साहिवेलो लाला मोन्जा डेल्फिन ने स्वागत किया। मालागासी सशस्त्र बलों द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस समारोह के दौरान मालागासी सैन्य बैंड द्वारा भारत और मेडागास्कर दोनों के राष्ट्रगान बजाए गए। यह क्षण दोनों देशों के बीच की मित्रता को गहरा और प्रगाढ़ता को दर्शाने वाला रहा। बैठक के दौरान हमने भारत-मेडागास्कर रक्षा सहयोग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। इस क्षेत्र में द्विपक्षीय जुड़ाव को बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
आज एंटानानारिवो में मेडागास्कर के सशस्त्र बलों के मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल साहिवेलो लाला मोन्जा डेल्फिन ने स्वागत किया।

