हार्ट अटैक के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक जानलेवा मेडिकल कंडीशन है, जिसमें हार्ट की मसल्स में रक्त की आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे दिल की कोशिकाएं मरने लगती है। बता दें, कि हार्ट अटैक के कई कारण हैं, इनमें से एक हाई बीपी भई है। शरीर में ब्लड प्रेशर का बहुत ज्यादा बढ़ जाना हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आपका बीपी 120/80 है तो इसे सामान्य माना जाता है। थोड़ा ऊपर या नीचे होना किसी बड़ी परेशानी की बात नहीं होती है। लेकिन, अगर आपका बीपी 140/90 या इससे अधिक होने लगे, तो सतर्क हो जाना चाहिए। यह स्थिति हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है।
बीपी कितना बढ़ जाए , तो हार्ट अटैक आ सकता है? एक्सपर्ट से जानें
दरअसल जब ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है, तो धमनियों पर दबाव बढ़ता है और वे क्षतिग्रस्त हो जाती हं। धमनियों के क्षतिग्रस्त होने से रक्त प्रवाह कम हो जाता है। इससे दिल की मांसपेशियों को ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्वों की ठीक प्रकार से आपूर्ति नहीं हो पाती है। यही स्थिति हार्ट अटैक का कारण बन जाती है। अब सवाल है कि कितना बीपी बढ़ जाए, तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। यह जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की डॉ. अमित कुमार चौरसिया, कार्डियोलॉजी, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, टीएवीआई/टीएवीआर और स्ट्रक्चरल हार्ट डिजीज, आर्टेमिस हॉस्पिटल्स जानकारी दे रहे हैं।

