प्रधानमंत्री ने आगे कहा-
जांच चल रही है. हम जांच की तह तक जाएंगे. जिम्मेदारों को न्याय के कघटरे
में लाया जाएगा. सरकार एक-एक चीज की जांच कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद
एक्शन होगा. प्रधानमंत्री मोदी के बयान
से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.
राजनाथ ने इस कॉन्फ्रेंस में कहा- जांच के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी.
अभी हम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं. जांच एजेंसियां हर एंगल से जांच
कर रही हैं. समय आने पर पूरे मामले की जांच सार्वजनिक की जाएगी, लेकिन एक बात मैं कह रहा हूं कि किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा.राजनाथ सिंह का भी सामने आया बयान
दिल्ली ब्लास्ट पर भूटान से पीएम मोदी की हुंकार- षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा
दिल्ली ब्लास्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली
प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने भूटान में एक कार्यक्रम के दौरान
कहा कि साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा. एक भी आरोपी छोड़े नहीं जाएंगे.
सभी को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. पीएम ने पूरे मामले में बड़े स्तर
पर जांच कराने की बात भी कही है.
