इस हादसे पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बड़ी जानकारी दी है. विभाग की
ओर से बताया गया, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में
विस्फोट होने की सूचना मिली थी. इसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और
उन्हें नुकसान पहुंचा है. इस हादसे पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बड़ी जानकारी दी है. विभाग की
ओर से बताया गया, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक कार में
विस्फोट होने की सूचना मिली थी. इसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और
उन्हें नुकसान पहुंचा है.क्या बोला फायर डिपार्टमेंट?
क्या बोला फायर डिपार्टमेंट?
देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा धमाका हुआ है. ये घटना लाल किले के पास की
है, जहां खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ. इससे इलाके में दशहत फैल गई.
धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई. इतना ही नहीं इसने पास खड़ी दो और
कारों को अपनी जद में ले लिया, जो कि जलकर खाक हो गई हैं. धमाके में 8
लोगों की मौत हुई है. कई लोग घायल हुए हैं. जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में
भर्ती कराया गया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं.
ये धमाका गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है. दमकल की कई
गाड़ियां मौके पर हैं. ये भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां शाम के वक्त काफी
भीड़ रहती है. ये ब्लास्ट कार में सीएनजी लीक होने के चलते हुआ है या किसी
अन्य वजह से, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है. आधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. हर
एंगल से जांच जारी है.

