BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

किराना दुकान में लगी आग, 10 लाख का हुआ नुकसान


पलामू, 06 मार्च (RE)। पलामू जिला के रांची रोड रेडमा में पानी टंकी के सामने नागेंद्र पांडेय के परशुराम जेनरल सह किराना स्टोर में अचानक आग लग गई। इससे 10 लाख का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने पलामू जिला प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगाई है।

घटना शुक्रवार रात एक बजे की है। 3:45 बजे सुबह घटना की जानकारी हुई। दुकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे अगल-बगल आग फैलने से रोका गया। रिहायसी इलाका होने के कारण आसपास भी आग लगने की संभावना बनने लगी थी।

दुकान मालिक नागेंद्र पांडे ने शुक्रवार सुबह बताया कि चार साल से दुकान चला रहे थे। इस घटना से 10 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हुई है, जिसमें किराना एवं जनरल स्टोर के समान, फ्रिज, राशन खाद सामग्री, स्टेशनरी, खेल सामग्री, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य सामान शामिल हैं। उनकी चार साल की पूंजी इस घटना में पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गई।