
राष्ट्रीय कराटे में झारखंड को आठ पदक
| | 2017-05-17T09:09:49+05:30
रांची : दिल्ली में संपन्न जूनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण,...
रांची : दिल्ली में संपन्न जूनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत व पांच कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रौशन किया। इसके अलावा झारखंड के ही रंजीत केशरी एवं बालाजी हीरो परीक्षा पास कर राष्ट्रीय कोच बने। वहीं बिजय कुमार व शशि पांडे, सुमित कुमार, संजय सोनकर राष्ट्रीय रेफरी बने। पदक जीतने वाले खिलाड़ी: जुनूल उरांव (स्वर्ण), स्मिता जोजो व अंजलि कुमारी (रजत: और सुमन चटोंबा, शिथल टोपन, जितेश मुंडा व बिक्रम आदित्य ने कांस्य पदक जीते।