
कराटे में चार स्वर्ण समेत 15 पदकों के साथ रांची चौथे स्थान पर
रांची : स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन आफ झारखण्ड के तत्वावधान में जमशेदपुर में 21-23 अप्रैल तक आयोजित...
रांची : स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन आफ झारखण्ड के तत्वावधान में जमशेदपुर में 21-23 अप्रैल तक आयोजित सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं अंडर 21 राज्य कराटे प्रतियोगिता में राँची की 30 सदस्यीय टीम 4 स्वर्ण , 4 रजत व 7 कांस्य पदक जीत चौथे स्थान पर रहा। सभी स्वर्ण पदक विजेता कराटेकार आगामी 10-13 मई तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला के विजेता खिलाड़ियों को राँची जिला कराटे संघ के अध्यक्ष सेंसाई मानस सिन्हा, महासचिव सेंसाई के के सिंह, उपाध्यक्ष रणजीत मेहता ने शुभकामनाएँ दीं। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक विजेताओं में दिव्यांशु शर्मा (कैडेट काता स्पर्द्घा), लक्ष्मी मुंडू (जूनियर -४५ किलोग्राम क़ुमिते स्पर्धा ),आरती कुमारी (21 वर्ष 45 किलोग्राम क़ुमिते स्पर्धा), रोहित तिर्की (35 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा ),रजत पदक में दिव्यांशु शर्मा (कैडेट 57 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा), शाश्वत दधीचि (जूनियर 50 किलोग्राम कूमिते स्पर्धा), हिमांशु कुमार ( कैडेट 57 किलोग्राम क़ुमिते स्पर्धा), अमित कुमार (13 वर्ष कूमिते स्पर्धा),काँस्य पदक में कनव साबु (9 वर्ष कुमिते स्पर्धा), धृति महेश्वरी (11 वर्ष कुमिते स्पर्धा), राज हंस सिंह (9 वर्ष क़ुमिते स्पर्धा), हिमांशु कुमार ( कैडेट काता स्पर्धा),अंकित राज(10 वर्ष क़ुमिते स्पर्धा), प्रशांत (10 वर्ष कुमिते स्पर्धा) शामिल है।