
रोहित और किंग धोनी में होगा महामुकाबला
| | 7 April 2018 6:34 AM GMT
मुंबई (वार्ता) : आईपीएल में अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में लौटकर उसकी कप्तानी संभाल रहे...
मुंबई (वार्ता) : आईपीएल में अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में लौटकर उसकी कप्तानी संभाल रहे दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा के बीच शनिवार को होने वाले इस ट्वंटी 20 टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में महामुकाबला होगा। आईपीएल अपने 10 सत्र पूरे करने के बाद नये कलेवर और पुरानी टीमों के साथ 11वें संस्करण में लौट रहा है। चेन्नई को सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग के चलते दो वर्ष के लिये राजस्थान रायल्स के साथ निलंबित कर दिया था। दोनों टीमें अपना निलंबन समाप्त होने के बाद आईपीएल -11 के सत्र में लौटी हैं। पिछले दो वर्षों में राइजिंग पुण सुपरजाएंट्स की ओर से खेलने वाले धोनी आखिर अपने दूसरे घर चेन्नई लौट आये हैं। चेन्नई टीम ने आईपीएल नीलामी से पहले अपनी 2015 की टीम से धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया था। चेन्नई को दो बार चैंपियन बनाने वाले धोनी अब अपनी टीम की नये सिरे से शुरूआत करेंगे जिसमें कई बदलाव दिखाई दे रहे हैं। धोनी के सामने भारत की सीमित ओवरों की टीम के उपकप्तान रोहित की चुनौती रहेगी जिन्होंने पिछले साल मुंबई को चैंपियन बनाया था।
मुंबई ने इस सत्र के लिये रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को रिटेन किया था। रोहित के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में श्रीलंका में आयोजित ट्वंटी 20 मैचों की निदहास ट्रॉफी जीती थी। रोहित ने इस टूर्नामेंट में नियमित कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिये जाने के बाद कप्तानी संभाली थी। रोहित ने इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ भी भारत को ट्वंटी 20 सीरीज़ में जीत दिलाई थी।
रांची
- चारा घोटाले मामले में 37 दोषी करार, पांच बरी9 April 2018 7:47 AM GMT
- कातिल की गिरफ्तारी को लेकर मारवाड़ी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने किया सड़क जाम9 April 2018 7:34 AM GMT
- झामुमो ने आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप,आयोग से कार्रवाई की मांग9 April 2018 6:30 AM GMT
- मारवाड़ी कॉलेज की गायब छात्रा का जला हुआ शव कैरो से बरामद9 April 2018 6:23 AM GMT
- मेयर व डिप्टी मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए दम-खम लगा रहीं महिला समर्थक9 April 2018 6:13 AM GMT