
छह स्वर्ण और दो सिल्वर मेडल के साथ गुमला की टीम रही अव्वल
घाघरा (गुमला) : जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया बांध घाघरा गुमला के छात्र-छात्राओं ने रांची में आयोजित...
घाघरा (गुमला) : जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया बांध घाघरा गुमला के छात्र-छात्राओं ने रांची में आयोजित 17वां राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे पटना संभाग सहित गुमला व पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। यहां बता दें कि विगत 7 सितंबर से 9 सितंबर तक नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय पटना संभाग द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय रांची में 17वां राष्ट्रीय तीरंदाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे भारत के 8 संभाग के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय गुमला की दिव्या कुमारी ने अंडर 19 फीता में एक गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल, प्यारी कुमारी ने अंडर-19 फीता में तीन गोल्ड मेडल व मनोज लकड़ ने अंडर-14 फीता में दो गोल्ड मेडल व अंजुला भगत ने अंडर-14 फीता में 1 सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। साथ ही इन बच्चों ने चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया। साथ ही मार्च पास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करके जवाहर नवोदय विद्यालय गुमला झारखंड राज्य व पटना संभाग को गौरवान्वित किया है। वहीं इन बच्चों में से दिव्या कुमारी, प्यारी कुमारी तथा जय सिंह को एसजीएफआई के लिए चयनित भी किया गया। विजेता हुए इन छात्र छात्राओं को पटना संभाग के सहायक आयुक्त द्रविड़ मणि, खेल मंत्री झारखंड अमर बावरी, सांसद रांची रामटहल चौधरी ने शील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया। बच्चों के इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य सुभाष चंद्र पांडा, बालमुकुंद, ए. प्रसाद, नसीम अहमद, मानसिंह बरवा, बी.के. पांडे, बी.पांडे, एम.ए. हक, बी. मलिक, पूजा मिश्रा, डी. नारायण सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी।