
स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले के पुत्र को शूटिंग में गोल्ड
| | 2017-07-20T11:36:32+05:30
रांची : यदि इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इच्छाशक्ति का एक अद्भुत उदाहरण पेश किया...
रांची : यदि इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इच्छाशक्ति का एक अद्भुत उदाहरण पेश किया है सागर तोमर ने। एक साधारण पिता नील कमल जो स्टेशनरी की दुकान चलाकर जिवीकोपार्जन करते हैं, के पुत्र सागर तोमर ने मोरादाबाद में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर की शूटिंग स्पर्द्धा में स्पर्ण पदक हासिल कर अपने परिवार का नाम रौशन किया है। 50 मीटर एयर पिस्टल में सागर तोमर ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि जीवन में कुछ भी संभव है। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्याम सिंह यादव (अप्सरा प्रमुख) एवं दलजीत सिंह चौधरी (यूपी के एडीजीपी) थे।
सागर तोमर की निशानेवाजी में बड़ी उपलब्धियां रही है। उसने तीन बार राष्ट्रीय चैम्पियन,चार बार यूपी प्लेयर चैम्पियनशिप, तीन बार नार्थजोन प्लेयर चैम्पियानशिप, दो बार चैम्पियन आफ द चम्पियन का खिताब जीता है। उसने दो बार एकलव्य शूटिंग एवार्ड भी जीता। खेल संग्राम में रजत पदक प्राप्त किया। सागर ने विश्व विद्यालय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सागर के निशानेबाजी में कायम रिकार्ड को अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है। तोमर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये इरान जानेवाले थे, पर किसी कारण से नहीं जा सके। आज तोमर पूरे उत्साह से अभ्यास कर रहा है और उसका सपना भारत का प्रतिनिधित्व करना है। मुख्य अतिथि ने कहा कि तोमर एक प्रतिभावान निशानेबाज हैं और वह आनेवाले समय मेंे देश का नाम रौशन करेगा।