
झारखंड योग टीम को दस स्वर्ण व दो रजत
रांची : त्रिवेन्द्रपुरम (केरल) में आयोजित फेडरेशन योग स्पोर्ट्स कप में झारखंड के प्रतिभागियों ने...
रांची : त्रिवेन्द्रपुरम (केरल) में आयोजित फेडरेशन योग स्पोर्ट्स कप में झारखंड के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दस स्वर्ण व दो रजत पदक हासिल किये। ओवरआल में झारखंड की टीम 70 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। प. बंगाल 106 अंकों के साथ पहले व हरियाणा 97 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। झारखंड की ओर से सृष्टि राय ने दो रजत व तीन स्वर्ण, कोमल कुमारी तीन स्वर्ण, वंदना कुमारी दो स्वर्ण, निलंजना कुमारी व पलक कुमारी ने एक-एक स्वर्ण पदक प्राप्त किए। फेडरेशन कप में राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने भाग लिया। झारखंड योग प्रतिभागियों के प्रदर्शन पर निर्मल कुमार महतो, प्रवीर कर्मकार, डा. पी.के.मित्रा, विभूति भूषण राय, डा. महेन्द्र कुमार राज, चंचल भट्टाचार्य, सुशांत भट्ट, संजय कुमार झा, पंकज प्रसाद, अमरेन्द्र विकल, वैशाली कर्मकार, गणेश भारती, कृष्ण कुमार राय, गोर्वधन कुमार, आदित्य कुमार, रजनी बक्शी, रीमा वर्मा, कौशिक दत्ता, निक्की रानी सहित संध के सदस्यों ने बधाई दी है।