
अयोध्या बन गई राजधानी
| | 2018-03-26T08:30:50+05:30
एक्सप्रेस टीमरांची : रामनवमी के अवसर पर रविवार को राजधानी रांची मानो अयोध्या में बदल गई।...
एक्सप्रेस टीम
रांची : रामनवमी के अवसर पर रविवार को राजधानी रांची मानो अयोध्या में बदल गई। श्रद्धालुओं ने जिस जोश और भक्ति के साथ शोभा यात्रा में भाग लिया, वह कभी भूला नहीं जा सकता। अयोध्या में राम के जन्म पर और फिर उनके वनवास से लौटने पर कैसा दृश्य बना होगा, इसे राजधानी में महसूस किया जाता रहा। नगर का कण-कण राममय हो गया। भक्तों ने कई किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला। स्वयंसेवी संस्थाएं भक्तों की सेवा करती रहीं। युवा तलवार आदि लेकर करतब दिखाते रहे। जय श्री राम के नारे से पूरी राजधानी गूंजती रही। रांची की हर सड़क महावीरी झंडे से पटी रही। देर रात तक राम भक्तों का कारवां राजधानी में भ्रमण करता रहा।