
नगर निकायों का सम्पूर्ण विकास हमारा एकमात्र लक्ष्य
| | 7 April 2018 6:10 AM GMT
हजारीबाग : झारखण्ड में पहली बार हो रहे दलगत निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को स्थानीय भाग्यमनी शादीघर...
हजारीबाग : झारखण्ड में पहली बार हो रहे दलगत निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को स्थानीय भाग्यमनी शादीघर परिसर स्थित हजारीबाग भाजपा चुनाव कार्यालय सभागार में एक प्रेस- वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे विशेषरूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान श्री दीनदयाल वर्णवाल ने कहा की निकाय चुनाव में विपक्षी दल बिना आधार और वगैर जनाधार के मतदाताओं को बरगलाने का कार्य कर रही है| उन्होंने ऐसे दलों से मतदाताओं को सावधान रहते हुए सबका साथ और सबका विकास के उद्देश्य पर केवल और केवल विकास का कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा की आपका साथ और समर्थम अगर हमारे मेयर की शिक्षित और ईमानदार रोशनी तिर्की और उपमेयर के राजनितिक सूझ-बुझ वाले राजकुमार लाल चुनाव जीतते है तो निश्चित रूप से हजारीबाग का सम्पूर्ण विकास होगा।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की विगत वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा हजारीबाग शहर की गली- नाली, स्ट्रीट लाईट, स्वच्छता, सड़क और सडकों पर पेभर ब्लाक लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर हुवा है|। विकास के पैमाने इन सभी क्षेत्रों में सुदृढ़ हुए है|। उन्होंने कहा की अगर जनता ने पूर्व की भांति इस बार भी भाजपा के उद्देश्य और सिद्धांत पर भरोसा किया तो हजारीबाग नगर निगम पुरे प्रदेश में एक आदर्श नगर निगम बनकर जरुर उभरेगा|। उन्होंने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है की हजारीबाग की जनता सभी प्रत्याशी और राजनितिक पार्टी का आकलन कर ईमानदारीपूर्वक भाजपा का साथ देगी। मौके पर विशेषरूप से झारखण्ड सरकार के भुतपूर्व मंत्री देवदयाल कुशवाहा, जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिन्हा, वरिष्ट भाजपा नेता केपी शर्मा, प्रदेश मिडिया संयोजक सांवरमल अग्रवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अर्जुन साव, सदर के विस्तारक प्रभारी अप्पा राव, सुमन कुमार पप्पू, रंजन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रांची
- चारा घोटाले मामले में 37 दोषी करार, पांच बरी9 April 2018 7:47 AM GMT
- कातिल की गिरफ्तारी को लेकर मारवाड़ी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने किया सड़क जाम9 April 2018 7:34 AM GMT
- झामुमो ने आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप,आयोग से कार्रवाई की मांग9 April 2018 6:30 AM GMT
- मारवाड़ी कॉलेज की गायब छात्रा का जला हुआ शव कैरो से बरामद9 April 2018 6:23 AM GMT
- मेयर व डिप्टी मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए दम-खम लगा रहीं महिला समर्थक9 April 2018 6:13 AM GMT