
चुनावी रणनीति है तैयार, इसे गति देकर हजारीबाग में भगवा लहराने में हम जरुर होंगे कामयाब : विधायक
| | 6 April 2018 6:11 AM GMT
हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर आज देर शाम चुनाव प्रभारी सह प्रदेश संगठन के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश...
हजारीबाग: नगर निगम चुनाव को लेकर आज देर शाम चुनाव प्रभारी सह प्रदेश संगठन के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा जी के अध्यक्षता में सदर विधायक मनीष जायसवाल के विशेष उपस्थिति में नवनिर्मित चुनाव संचालन समिति की प्रथम बैठक स्थानीय मालवीय मार्ग स्थित भाग्यमणि शादी घर परिसर अवस्थित भाजपा निकाय चुनाव कार्यालय सभागार में हुयी। बैठक में चुनाव संचालन समिति के बतौर संयोजक विधायक श्री जायसवाल ने कहा की सूबे में पहली बार दलीय आधार पर हो रहे निकाय चुनाव भाजपा 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान कर चुनावी मैदान में जंग लड़ रही है। उन्होंने कहा की हमसब को ईमानदारी से पूरे उत्साह और उमंग के साथ सिर्फ और सिर्फ कमल निशान के नाम पर वोटरों को घरों से निकालकर मजबूत बूथ प्रबंधन के जरिये अपने पक्ष में मतदान करवाना है। भाजपा के कोर कैडर वोटरों को विशेष सक्रिय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की आपसबों से प्राप्त सुझाव को ध्यान में रखते हुए एक उत्कृष्ट चुनावी रणनीति बनकर तैयार है| जिसे गति राजकुमार लाल, सांसद प्रतिनिधि प्रो० सुरेन्द्र सिन्हा, अशोक यादव, श्री कुमार महेश सिंह, पिछड़ा जाती मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, सदर विस के विस्तारक प्रभारी अप्पा राव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अपने मेयर- डिप्टी मेयर प्रत्याशियों के लिये भाजपा ने लगाया पूरा जोर
हजारीबाग : भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी रोशनी तिर्की और उपमहापौर प्रत्याशी राजकुमार लाल के पक्ष में भाजपा ने अब पूरा जोर लगा दिया है। गुरुवार को जनसंर्प अभियान के तहत कुम्हारटोली, महावीर मंदिर, पारनाला न्यू कॉलानी, मुनका बगीचा गली, कानी बाज़ार भुइयाँ टोली, कानी बाज़ार, रामनगर रोड, कुआ चौक, जादो बाबु चौक, बड़ा अखाड़ा, पंचमुखी हनुमान मंदिर, के समीप ओकनी छोटा शिव मंदिर, ओकनी तेली टोला, ओकनी आदर्शपुरी, ओकनी कलि मंदिर के समीप, ओकनी तालाब गली न०- 1,2,3,4, बंगाली टोला, राजा बंगला, इन्द्रपुरी, के समीप नवाबगंज, हरिनगर में सघन अभियान चलाया गया। इन जनसंपर्क अभियान में हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल भी साथ थे। श्री जायसवाल ने मतदाताओं को संबोधित करते हुवे कहा की हजारीबाग में विकाश की गाथा जो लिखी जा रही है वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार की देन है।