
खूंटी में नपं चुनाव की सरगर्मी तेज प्रत्याशी मतदाताओं को रिझााने में लगे
| | 2018-04-05T10:34:09+05:30
संवाददाताखूंटी : खूंटी में नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मियां ती्रव से ती्रवतर हो गईं हैं। अध्यक्ष पद...
संवाददाता
खूंटी : खूंटी में नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मियां ती्रव से ती्रवतर हो गईं हैं। अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड पार्षद पद के तमाम उम्मीदवारों में अपने-अपने कार्यालय खोलकर चुनाव की रणनीति बनाने की होड सी मच गई है। सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने ढंग से जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदामाओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
71 प्रत्याशी चुनावी दंगल में शामिल:
खूंटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष सहित कुल 71 उम्मीदवार चुनावी मैदान में खड़े हैं। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी दतिया के अर्जून पाहन भाजपा कमल फूल, अमृतपुर निवासी पीटर मुंडू कांग्रेस हाथ छाप, जोजाटोला के तुलसी टोपनो झारखंड मुक्ति मोर्चा तीर कमान और कदमा के रहने वाले दुबराज सिंह मुंडा आजसू केला छाप के साथ चुनाव के समर में शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए दो निर्दलीय सहित 6 उम्मीदवार चुनाव के जंग में कमर कस खडे हैं। इनमें भाजपा से डहुगूटू की राखी कश्यप, कांगे्रस से मेन रोड निवासी सुरेंद्र मिश्रा, जेएमएम पार्टी से मनिता देवी (कर्रा राड महतो टोली) आजसू पार्टी से बागीचाटोली डहुगूटू निवासी दिनेश महतो, निर्दलीय प्रत्याशी व नगर पंचायत के पूर्व अपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा (जोतोटोली बाजार टांड) व निर्दलीय महिला उम्मीदवार प्रमिला भगत (मेन रोड) शामिल हैं।
तीन महिलाएं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी दंगल में: उपाध्यक्ष पद के 6 उम्मीदवारों में से तीन प्रत्याशी महिलाएं हैं। भारतीय जनता से कमल फूल चुनाव चिन्ह के साथ डहुगुटू निवासी रेखा कश्यप उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में शामिल हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के तार कमान के साथ मनिता देवी चुनाव लड़ रहीं हैं। वह महतो टोला, कर्रा रोड की रहने वाली हैं। वहीं भगत सिंह चैक मेन रोड खूंटी की प्रमिला भगत बतौर निर्दलीय प्रत्याशी उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगी।
दो वार्डों में वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित:
खूंटी नगर पंचायत के तहत वार्डों की संख्या 19 है। वार्ड 13 व 16 में वार्ड पार्षद के पद पर क्रमश: प्रभात भेंगरा और सरोज भेंगरा निर्विरोध निवार्चित घोषित कर दिये गए हैं। अन्य 17 वार्डों के लिए कुल 60 उम्मीदवार वार्ड पार्षद के चुनाव में मैदान में हैं। इनमें 39 महिला प्रत्याशी चुनाव के मैदान में खड़ी हैं। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों ने वार्ड क्षेत्र में कार्यालय खोलने के साथ अपने-अपने चुनाव चिन्ह से वार्डों को पाट दिया है। सभी अपने-अपने ढंग से मतदाओं से संपर्क कर अपने पक्ष में रिझाने को प्रयास करते देखे जा रहे हैं।
वार्ड पार्षद पद के लिए 39 महिलाएं चुनाव के मैदान में:
खूंटी नगर पंचायत के तहत वार्डों की संख्या 19 है। उन्नीस वार्ड पार्षद पद के लिए चुनावी मैदान में कुल 60 उम्मीदवार चुनाव की रणभूमि में तैयार खड़े हैं। प्रत्याशियों में 39 महिलाएं शामिल हैं व 21 पुरूष शामिल है।
विभिन्न उम्मीदारों ने चलाया जनसंपर्क अभियान: बुघवार को नगर पंचायत चुनाव के विभिन्न प्रत्याशियों ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर मतदाताओं से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। भारतीय जनता की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अर्जून पूर्ति व उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी राखी कश्यप के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ महतो ने पदयात्रा निकाली और घर-घर जाकर मतदाओं से भाजपा उम्तीदवार के पक्ष में मतदान की अपील की। पदयात्रा खूंटी भाजपा कार्यालय से आरंभ हुई। इस दौरान तोरपा रोड के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।