
इंग्लैंड की तर्ज पर पटना की सड़कों पर दौड़ेंगी 30 इलेक्ट्रिक बसें
| | 2018-03-24T12:38:03+05:30
पटना : अब अमेरिका, इंग्लैंड जैसे यूरोपियन देशों की तर्ज पर पटना में भी इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन...
पटना : अब अमेरिका, इंग्लैंड जैसे यूरोपियन देशों की तर्ज पर पटना में भी इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से यह बहुत बड़ा निर्णय होगा। इलेक्ट्रिक से चलने वाली ये अत्याधुनिक बसें पूरी तरह स्वचालित होंगी। इसकी बैट्री को लगातार रिचार्ज करने का भी संयत्र लगा रहेगा जिससे पॉवर कभी भी कम नहीं होगा। ये बसें पूरी तरह वातानुकूलित होंगी। बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को इलेक्ट्रिक बसों के खरीदने का प्रस्ताव भी भेज दिया है। बिहार सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए परिवहन व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करने जा रही है। अब धुआ उगलने वाले वाहनों के बदले बैट्री अथवा इलेक्ट्रिक से चलने वाले गाड़ियों के परिचालन पर अधिक जोर रहेगा। स्मार्ट सिटी की राह में धुआं उगलने वाली गाड़ियां बाधा बन रही हैं। इसी क्रम में इलेक्ट्रिक से चलने वाली बसों को चलाने का प्रस्ताव लाया गया है। एक बस की लागत 1.67 करोड़ होगी। इसमें 60 फीसद राशि स्मार्ट सिटी के फंड से मिल जाएगी तथा शेष 40 फीसद राशि केंद्र सरकार वहन करेगी।