Latest News
- पंचायत चुनाव: प. बंगाल में भाजपा को सुप्रीम कोर्ट से झटका
- राहुल के 'मिथ्याग्रह' का राजघाट पर हुआ पर्दाफाश : भाजपा
- कांग्रेस का देशभर में अनशन शुरू
- भाजपा ने डाली कांग्रेस नेताओं की रेस्त्रां की फोटो
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीजापुर दौरे के पहले नक्सलियों ने किए सीरियल ब्लास्ट
- जीतू को स्वर्ण, मेहुली-अपूर्वी ने भी जीते पदक
- भारत के दो विकेटकीपर बल्लेबाज़ों की होगी भिड़ंत
- चारा घोटाले मामले में 37 दोषी करार, पांच बरी
- कातिल की गिरफ्तारी को लेकर मारवाड़ी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने किया सड़क जाम
- मुख्यमंत्री स्टार प्रचारकों की लिस्ट में
रक्षा व गृह मंत्रालय की वेबसाइट हैक
| | 7 April 2018 6:29 AM GMT
नई दिल्ली। भारतीय रक्षा मंत्रालय के बाद अब गृह मंत्रालय की साइट पर भी हैकरों ने हमला बोल दिया है।...
नई दिल्ली। भारतीय रक्षा मंत्रालय के बाद अब गृह मंत्रालय की साइट पर भी हैकरों ने हमला बोल दिया है। गृह मंत्रालय की साइट भी हैक हो गई है और उसे खोलने पर साइट ऑफ लाइन लिखा हुआ नजर आ रहा है। रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर चीनी भाषा का अक्षर नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि वेबसाइट को किसने हैक किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से भी कोई आधिकारिक जानकारी इस बारे में अभी तक जारी नहीं की गई है। बता दें कि आज ही रक्षा मंत्रालय ने 110 फाइटर एयरक्राफ्ट्स खरीद की सूचना जारी की है। हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब कोई सरकारी वेबसाइट हैक हुई है। इससे पहले भी कई बार हैकर सरकारी वेबसाइट्स को हैक कर चुके हैं। हालांकि किसी वेबसाइट पर चीनी अक्षर शायद पहली बार देखने को मिला है। अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 के बीच करीब 22,000 इंडियन वेबसाइट्स को हैक किया गया, यह जानकारी हाल ही में संसद में दी गई। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी राज्य मंत्री केजी अल्फोंस ने लोकसभा में लिखित उत्तर के जरिए यह जानकारी दी। इससे पहले राज्य मंत्री ने बताया, 'भारतीय कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) की ओर से दी गई रिपोर्ट और ट्रैक की गई सूचना के अनुसार, अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 के बीच करीब 22,207 वेबसाइट को हैक किया गया, जिनमें से 114 सरकारी वेबसाइट भी शामिल हैं।
रांची
- चारा घोटाले मामले में 37 दोषी करार, पांच बरी9 April 2018 7:47 AM GMT
- कातिल की गिरफ्तारी को लेकर मारवाड़ी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने किया सड़क जाम9 April 2018 7:34 AM GMT
- झामुमो ने आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप,आयोग से कार्रवाई की मांग9 April 2018 6:30 AM GMT
- मारवाड़ी कॉलेज की गायब छात्रा का जला हुआ शव कैरो से बरामद9 April 2018 6:23 AM GMT
- मेयर व डिप्टी मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए दम-खम लगा रहीं महिला समर्थक9 April 2018 6:13 AM GMT