
100 करोड़ क्लब में 11 फिल्में शामिल कर चुका हैं ये सुपरस्टार
| | 2017-07-02T13:30:16+05:30
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी नई फिल्म 'टयूबलाइट' के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर...
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी नई फिल्म 'टयूबलाइट' के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। सलमान की यह फिल्म ईद के अवसर पर 23 जून को प्रदर्शित हुई थी। उनकी यह लगातार 11वीं फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म ने अबतक 105 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
कॉमेडियन कृष्णा और कश्मीरा सरोगेसी से बने ट्विन्स बच्चों के पेरेंट्स
वर्ष 2010 में सलमान की फिल्म 'दबंग' प्रदर्शित हुई थी। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 145 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद वर्ष 2011 में सलमान की फिल्म 'रेड्डी' और 'बॉडीगार्ड' प्रदर्शित हुई। रेड्डी ने टिकट खिड़की पर 120 करोड़ जबकि 'बॉडीगार्ड' ने 142 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
वर्ष 2012 में सलमान की दो फिल्में प्रदर्शित हुई और दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। 'दबंग 2' ने 158 करोड़ जबकि 'एक था टाइगर' ने 198 करोड़ रुपए की कमाई की।
बायोपिक की दौड़ में शामिल हुआ एक ओर नाम, अब इस फेमस बैडमिंटन प्लेयर पर बनेगी फिल्म
वर्ष 2013 में सलमान की कोई भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई थी। वर्ष 2014 में सलमान की फिल्म 'जय हो' ने 111 करोड़ रुपए की कमाई की है, जबकि 'किक' ने 233 करोड़ का कारोबार किया। वर्ष 2015 में सलमान की दो फिल्में 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' प्रदर्शित हुई और दोनों ही फिल्में 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने में सफल रही।
आनंद एल रॉय की फिल्म में शाहरुख खान के 'पिता' का रोल निभाएगा ये फिल्म निर्माता
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने 320 करोड़ रुपये की कमाई की। सलमान की यह अब तक की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। सूरज बडज़ात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने बॉक्स ऑफिस पर 207 करोड़ रुपए की कमाई की है।
जन्मदिवस विशेष कल्याणजी : ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना...
प्रेम रतन धन पायो में सलमान ने दोहरी भूमिका निभायी थी। वर्ष 2016 में सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' प्रदर्शित हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए की कमाई की।