
एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला की बायोपिक में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
मुंबई : हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स खत्म करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी...
मुंबई : हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स खत्म करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इसके लिए प्रियंका ने मरहूम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक फिल्म को साइन किया है।इस फिल्म को प्रिया मिश्रा डायरेक्टर करेंगी, जो पिछले 7 साल से इस फिल्म की स्टोरी पर भी काम कर रही हैं। बायोपिक के लिए उन्होंने न केवल खूब रिसर्च की है, बल्कि कल्पना के माता-पिता और भाई से भी लंबी मुलाकात भी की हैं। खास बात यह है कि फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए नए प्रोडक्शन बैनर को भी जोड़ा जा रहा है, जो बड़ा इंवेस्टमेंट भी करेगा। हरियाणा की कल्पना चावला की नासा के मिशन में अंतरिक्ष से लौटते समय अपने साथियों के साथ मौत हो गई थी। बता दें कि प्रियंका ने बॉलीवुड जाने से पहले फिल्म 'जय गंगाजल' में काम किया था। उसके बाद से वो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स बेवाच और टीवी शो क्वांटिको में बिजी चल रही हैं। जल्द ही उनकी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच रिलीज को तैयार है।