
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'
| | 2017-03-17T12:32:01+05:30
नयी दिल्ली : आलिया भट्ट और वरुण धवन की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है।...
नयी दिल्ली : आलिया भट्ट और वरुण धवन की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। फिल्म ने एक सप्ताह पूरा होने से पहले ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने 7 दिनों में वर्ल्ड वाइड 105.71 करोड़ की कमाई कर ली है। इंडिया में फिल्म ने अभी 68.23 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि कमाई के मामले में 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' अक्षय की 'जॉली एलएलबी 2' से पीछे चल रह गई है। जॉली एलएलबी 2 ने पहले सप्ताह इंडिया में 77.71 करोड़ की कमाई कर ली थी।